ग्राम बम्होरी वंशा निवासी महिला के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर बालाबेहट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।ताकि उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।