लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता: 7 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार एसपी ने दी जानकारी
लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने अरमान खान (22) और मो. सहवाज अहमद उर्फ राज (25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में 4 जुलाई की रात दुर्गाबाड़ी लेन स्थित घर में हुसैन अंसारी की पीट-पीटकर हत्या करने और बाद में हेक्सा ब्लेड से शव के कई टुकड़े कर उन्हें ओयना टोंगरी की बंद खदान और जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की है।