लोहरदगा: मुख्यमंत्री जिला उत्कृष्ट हिन्दू उच्च विद्यालय, नदिया में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 400 कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से दूर-दराज के विद्यार्थियों का समय बचेगा और शिक्षा में सुविधा होगी।
#Lohardaga #CycleDistribution #SandeepKumarMeena #Jharkhand #StudentWelfare #Education #JharkhandGovernment #SchoolEducation #IHQPublicIndia