चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में NH पर नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आई संदिग्ध कार से 10 किलो अफीम बरामद, MP के दो गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के ऑपरेशन त्रिनेत्र तहत सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए आई-20 कार में बनाई गई विशेष स्कीम में छिपाकर परिवहन की जा रही करीब 10 किलो ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ के साथ प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर किया है.