निवाई: शहरी सेवा शिविर अब नगर पालिका कार्यालय में आयोजित होंगे
Niwai, Tonk | Jun 19, 2026 निवाई। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के आदेश पर शहरी सेवा शिविरों के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट ने बताया कि अब 20 जून से सभी आगामी शिविर नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही लगेंगे। पहले अलग-अलग कॉलोनियों व वार्डों में शिविर तय थे।