संडीला: कछौना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से खेत से घर लौट रहे किसान की हुई मौत
Sandila, Hardoi | Jun 17, 2026 कछौना कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ निवासी 50 वर्षीय रामदास मंगलवार गांव के पूर्व दिशा में स्थित अपने खेत पर काम करने गए थे। दोपहर बाद जब वह भोजन करने के लिए पैदल घर लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।