मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर 2:00 तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व विभाग की मौजूदगी में शिकायतकर्ताओं नें प्रार्थना पत्र दिए। थाना समाधान दिवस में पांच शिकायत पहुंची है। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। एक शिकायत के लिए राजस्व विभाग कि टीम के लिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।