इंदौर: बाणगंगा: मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती पेंटर ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Indore, Indore | Apr 25, 2026 मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रवि पिता राधा किशन(37) निवासी ग्राम माचला तेजाजी नगर के रूप में हुई है।रवि पेंटिंग का काम करता था, लेकिन पिछले दो-तीन सालों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह अवसाद में रहता था। बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन उसे एक दिन पहले ही बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराकर घर लौटे थे।