गोरखपुर: ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने ₹5,200 और बाइक बरामद की
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, बेचे गए माल से मिले 5,200 रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकब लगाने के औजार बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है