सिधवलिया: करस घाट गांव में पोखर में डूबने से भाई-बहन की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करस घाट गांव में पोखर में डूबने से भाई-बहन सलोनी कुमारी और श्री प्रकाश कुमार की मौत हो गई। दोनों सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी बिशनाथ महतो के नाती-नातिन थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।