अशोक नगर: जल्द बदलेगा संजय स्टेडियम का स्वरूप,समतल कार्य जोरों पर, नगरपालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
अशोकनगर शहर के खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका परिषद अशोकनगर ने संजय स्टेडियम में ग्राउंड समतल का कार्य कुछ दिनों पहले ही शुरू कराया था लेकिन अब यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार को शाम 5 बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया और मुख्य नपा अधिकारी विनोद उन्नीतान एवं पार्षदों ने संजय स्टेडियम पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।