बीरपुर: नौला में राम-जानकी ठाकुरबाड़ी की चहारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक कुंदन कुमार ने किया शिलान्यास
वीरपुर प्रखंड के नौला गांव स्थित प्राचीन राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बिहार मंदिर चहारदीवारी योजना के तहत चहारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।