जगदलपुर: रेलवे स्टेशन कार पार्किंग के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा आरोपी गिरफ्तार, ₹60,980 का गांजा जब्त
थाना बोधघाट में 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जगदलपुर रेलवे स्टेशन कार पार्किंग के पास अपने कब्जा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। ा