जगदलपुर: वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पल्ली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी सत्र का शुभारंभ
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत शनिवार को सुबह 11 बजे हुआ। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी का विधिवत् पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया, धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया और इस दौरान किसान भाईयों को धान खरीदी के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।