सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
सहारनपुर के कांग्रेस नेता इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेसियों ने इमरान मसूद को पुष्प गुच्छ देकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए उन्हें बधाई दी। इमरान मसूद ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है