अवैध मुरम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो डंपर जब्त
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में ग्राम मेहरा में कार्रवाई, दोनों वाहन पुलिस चौकी कागपुर की अभिरक्षा में रखवाए गए
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 09 अक्टूबर को खनिज शाखा विदिशा के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक खनि अधिकारी द्वारा तहसील कुरवाई के ग्राम मेहरा में कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान खनिज मुरम का अवैध रूप से परिवहन कर वेयरहाउस की भरती किए जाने का मामला सामने आया। इस पर खनिज विभाग के अधिकारियों ने मौके से दो डंपर क्रमांक MP04WF4052 एवं MP40ZE4095 को जब्त कर पुलिस चौकी कागपुर की अभिरक्षा में रखवाया।
खनिज विभाग द्वारा दोनों वाहनों के अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं नियमों के उल्लंघन पर खनिज विभाग द्वारा निगरानी रखी जा रही है तथा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। #Vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026