चंदिया: खेत में पंप चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत, बचाने गया साथी घायल, अस्पताल में भर्ती
Chandia, Umaria | Feb 16, 2026 चंदिया थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई पंप चालू करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसे बचाने गए एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसका चंदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे से लगे एक खेत में हुई जानकारी के अनुसार, राहुल कुशवाहा अपने खेत में सिंचाई पंप चालू कर रहे थे, तभी वे अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए