गोपालगंज: महम्मदपुर रोड में कंटेनर और बाइक के बीच हुई टक्कर मे बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर रोड में कंटेनर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बाइक सवार युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।