गोपालगंज: लोकसभा चुनाव में गधा पर चढ़कर नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी, उमड़ी भीड़।
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र बैठा पहुंचे हुए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी के अंदाज को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी हुई थी।