कामां: कैथवाड़ा में फर्जी दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर अपहरण करने वाला ₹3000 का इनामी गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में फर्जी दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर हथियारों के बल पर अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे ₹3 हजार के इनामी बदमाश मुसां निवासी नगला बादीपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब ढाई माह से फरार था। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई। गुरुवार शाम 7बजे मिली जानकारी।