चान्हो: माहेर आश्रम में समर सह स्पोर्ट्स कैम्प का शुभारंभ
Chanho, Ranchi | Jun 4, 2026 गुरुवार दोपहर तीन बजे चान्हो प्रखंड के बिजुपाड़ा स्थित माहेर आश्रम में तीन दिवसीय समर सह स्पोर्ट्स कैम्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवार के आशुतोष तिवारी एवं ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर इम्तियाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।