कटंगी: कामठी: तहसीलदार ने किया मौका निरीक्षण, किसान को दी क्लीनचीट, कहा- नहीं किया अतिक्रमण
कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कामठी में शमशान घाट की शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। तहसीलदार राकेश प्रजापति ने किसान को क्लिनचीट देते हुए कहा कि उनके द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया और ना ही राजस्व अमले ने गलत सीमांकन किया है। मंगलवार की दोपहर 01 बजे तहसीलदार ने यह जानकारी दी है।