दमोह: खर्रा घाट इमलिया में बिजली लेने को लेकर विवाद, गाली-गलौज और मारपीट में वृद्ध घायल
Damoh, Damoh | Apr 7, 2026 दमोह। जिले के खर्रा घाट इमलिया गांव में डीपी से बिजली लेने को लेकर विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। घायल हल्कू रायकवार ने बताया कि वह गांव की संयुक्त डीपी से लाइट चालू कर रहे थे, तभी गांव के नन्हे भाई ठाकुर ने विरोध करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। गंभीर हालत में हल्कू को मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।