खालवा: शहर खण्डवा में अपराधों की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
Khalwa, Khandwa | Sep 29, 2026 पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा शहर खण्डवा के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन थाना कोतवाली खण्डवा में किया गया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे सहित थाना कोतवाली एवं थाना पदमनगर के थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।