महोबा: डीएम आवास के पास टेंट हाउस में तोड़फोड़, दबंगों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर ले गए
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 कततीपुरा मोहल्ले में डीएम आवास के पास स्थित भारत टेंट हाउस में दबंगों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। टेंट हाउस संचालक आसिफ अली ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उन्हें चोरी कर ले गए। शिकायत करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।