पूरनपुर: हजरत जिंद पीर बाबा की मजार से गोलक तोड़कर रुपए और सामान की चोरी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर हाइवे के पास स्थित हजरत जिंद पीर बाबा की मजार पर चोरी की घटना सामने आई है। मजार के सेकेट्री इशाक पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम ढका ने जानकारी देते हुए बताया वह मजार पर पहुंचे तो देखा कि वहां लगी दोनों गोलकों के ताले टूटे हुए थे। गोलक में रखी करीब 12 हजार रुपये से अधिक रुपए गायब थे।