वारासिवनी: वारासिवनी में अष्टमी पूजन पर आस्था का महाकुंभ, माता रानी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
नवरात्र की अष्टमी पूजन पर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास की तहसीलों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन को पहुंचे। कृषि उपज मंडी, सिविल क्लब मैदान, बस स्टैंड, सम्राट नगर, भांजी मंडी और गुरुनानक धर्मशाला सहित विभिन्न पंडालों में भारी भीड़ रही। धार्मिक अनुष्ठानों और गरबा आयोजनों ने माहौल भक्तिमय बना दिया।