बीकानेर: बीकानेर में घर पर पेट्रोल बम फेंकने से दहशत, नया शहर थाने में कई आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
बीकानेर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नयाशहर थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती श्मशान के पास एक घर पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। घटना 22 मई की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि कई युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। उनके हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें, गंडासे, तलवारें, सरिए और अन्य हथियार थे। बदमाशों ने घर के मुख्य द