हजारीबाग:महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। हजारीबाग से करीब पांच बसों में सवार होकर महिलाएं रांची में भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हुईं। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदर्शन में महिलाओं का आक्रोश साफ नजर आया।