पटना ग्रामीण: गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में 15 विभागों की झांकियां निकलेंगी, अंतिम रूप दिया जा रहा है
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और अब इसे अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे की यह तस्वीर है। जब सभी कलाकार इन झांकियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर 15 विभागों के द्वारा झांकी निकाली जाएगी।