अटरू: अटरू क्षेत्र में नवतपा हुआ खंडित, लू के बजाय चल रही ठंडी हवाएं
Atru, Baran | Jun 3, 2026 इस बार बिना लू के ही जाएगा जेठ अगले 10 दिन 3 पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश, ओले... प्री मानसून भी अटरू समेत पूरे इलाके में नौतपा खंडित होने के बाद जेठ जैसे तपने वाले महीने में लू की बजाय बादल छाए हैं। मौसम ठंडा है। पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी गर्म हवाओं (लू) से राहत है। चार दिन से आंधी-बारिश जारी है। अगले 10 दिन में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।