हटा: कलकुआ गांव में जल संकट, पानी की समस्या से परेशान लोगों ने वीडियो जारी किया, एसडीएम मौके पर पहुंचे
Hatta, Damoh | May 13, 2026 हटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौरईया के कलकुआ गांव के निवासी जल संकट से परेशान है, पानी की समस्या से जूझ रहे बंजारा बस्ती के लोगों ने समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर किया,ग्रामीणों का आरोप हैं उनके गांव के सभी हैंडपंप बंद पड़े हैं, लोग बून्द बून्द पानी को परेशान हैं, बिजली नही होने से निजी बोरबेल भी नही चल रहे है और जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे