कोल: जयगंज बाजार में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद तनाव, बाजार बंद
Koil, Aligarh | Jul 6, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के थाना सासनी गेट स्थित जयगंज क्षेत्र के बाजार में दुकानदार को विशेष समुदाय के युवक की गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि, उक्त विशेष समुदाय के युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना बाजार में लगे एक दुकानदार के cctv कैमरे में कैद हो गई ।