कोल: शहर में शिया समुदाय ने मातम के बीच निकाला मोहर्रम का जुलूस, भारी पुलिस बल रहा तैनात
Koil, Aligarh | Jul 6, 2025 शहर में शिया समुदाय के द्वारा मातम के बीच मोहर्रम का जुलूस निकाला गया है। मोहर्रम के जुलूस को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया गया था। नगर निगम के द्वारा पिछले कई दिनों से साफ सफाई व अन्य तैयारियां की जा रही थी। इसकी शुरुआत AMU से हुई और शमशाद मार्केट और जेल पल होते हुए जुलूस आगे रवाना हुआ।