कोल: मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, आदित्य बिरला फाइनेंस के सेकेंड मैनेजर की हुई मौत
Koil, Aligarh | Jul 6, 2025 अलीगढ़ में मथुरा रोड पर शनिवार रात्रि एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार आदित्य बिरला फाइनेंस के सेकेंड मेनेजर की मौत हो गई। हादसे में परिवार का चिराग भुज गया। दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता का आरोप है कि कार में सवार बेटे के दोस्त भी थी। जोकि हादसे के बाद लापता हैं। उधर, जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया।