नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में तीन लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। परिवार के दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें भारत लाल, उनकी मां सुमिरता और पिता दीनबंधु घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है