बांदा: चटगन गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, हमीरपुर के निवासी पर अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने का आरोप लगाया
Banda, Banda | Dec 23, 2025 बांदा सदर तहसील क्षेत्र के चटगन गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने हमीरपुर के रहने वाले एक रईस नाम के व्यक्ति के द्वारा केन नदी में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करवाने का आरोप लगाया। और असलहा दिखाकर ग्रामीणों को डराने धमकाने का भी आरोप लगाया और डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।