गोमिया: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के दो साल पूरा होने पर तेनुघाट अधिवक्ता भवन में बैठक का हुआ आयोजन, लिए गए अहम निर्णय
Gumia, Bokaro | Mar 14, 2024 तेनुघाट अधिवक्ता भवन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक बैठक कामेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में की गई। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति का गठन 13 मार्च 2022 को किया गया था। लंबे समय से बेरमो जिले की मांग समिति द्वारा की जा रही थी। इस बैठक में अहम बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।