कालपी: अकबरपुर इटौरा गांव में खराब पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना, समस्या न सुलझने पर डीएम से शिकायत की चेतावनी
Kalpi, Jalaun | Apr 13, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में खराब पड़ी पानी की टंकी को लेकर रविवार की रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया, वही घनश्याम सलोनिया के मकान के पास हुए प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम प्रधान राम शंकर दोहरे ने किया, जिसमें एक दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल रहे, ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से टंकी खराब होने के कारण पेयजल संकट बना हुआ है।