अजयगढ़: अजयगढ़ में विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया, साइकिलों का वितरण किया
अजयगढ़ के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री सिंह ने माता सरस्वती के पूजन से किया। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पढ