जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण सोमवार की शाम 04:00 बजे किया गया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में संचालित विभिन्न सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना था.