अशोक नगर: जिले में खाद वितरण में अब नहीं चलेगी लापरवाही, हाईब्रिड मोड पर प्रशासन की सख्त निगरानी
अशोकनगर में किसानों को खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उप संचालक कृषि अमित कुमार भदौरिया ने शनिवार को दोपहर 3 बजे बताया कि हाईब्रिड मोड के तहत आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ऋण पुस्तिका और कंपनीवार खाद वितरण का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से संधारित किया जा रहा है। साथ ही हर बिक्री की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।