हाटा: मथौली नगर पंचायत स्थित चेड़ा देवी मंदिर पर लगने वाले मेले की नहीं होगी नीलामी
मथौली बाजार अंतर्गत अति प्राचीन और पौराणिक मंदिर चेड़ा देवी के प्रांगण में वर्षों से चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि को भव्य मेला लगता है,जहां आसपास के दर्जनों गांवों के लोग मेला में दुकान लगाने तथा मेला करने आते हैं, दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने व मंदिर की आय बढ़ाने के लिए हर वर्ष उसकी नीलामी होती थी लेकिन इस बार नहीं होगी।