हाटा: हाटा कप्तानगंज मार्ग पर चकबंदी चौराहे के समीप दो बाईकों की हुई आपस में भिंडत तीन घायल ,जिला अस्पताल रेफर
हाटा -कप्तानगंज मार्ग के चकबंदी चौराहे के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें धर्मराज उम्र 14 वर्ष, रंजन कुमार पुत्र ध्रुवदेव उम्र 24 वर्ष वार्ड नं 10 नगर पंचायत कप्तानगंज व प्रमोद पासवान पुत्र नन्दा उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।