हाटा: भठही बुजुर्ग में खाना बनाते समय लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग में गुरुवार को खाना बनाते समय आग लग गई ।आग लगने से दो रिहायशी घरों में लाखों के समान जल कर खाक हो गया है।ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया।मौके पर पहुँचे हलका लेखपाल ने घर मे जले घरेलू समान,कपडे, नकदी,जेवर ,फर्नीचर व आनाज आदि का जायजा लिए।