हाटा: सुकरौली में बाइक समेत ड्रेन में गिरा मिला युवक ,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी
हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में बाइक समेत ड्रेन में गिरा युवक मिला। टहलने निकले लोगों ने देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकाला जहा उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचानअभिषेक मौर्य मऊ के रूप में हुई। मृतक अभिषेक मौर्य सुकरौली वाटर पार्क में काम करता था।