बयाना: भरतपुर: RBM में सोनोग्राफी मशीन की खामी उजागर करने वाले डॉक्टर को किया कार्यमुक्त, मामला गरमाया
भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में सोनोग्राफी मशीनों की गड़बड़ी उजागर करने वाले डॉक्टर हरिचरण को कार्यमुक्त करने से मामला राजनीतिक हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। इंजीनियर्स की जांच में मशीनों में रेजोल्यूशन व सॉफ्टवेयर की खामियां सही पाई गई।