नवाबगंज: जहांगीराबाद में लाखों की चोरी, दरवाजा तोड़कर चोरों ने जेवरात और नकदी ले उड़े
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हलधर नगर मजरे निगरी में रविवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर का दरवाजा और अलमारी का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।पीड़ित जवाहरलाल चौहान के अनुसार, गर्मी के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था।