लाडपुरा: कोटा से कापरेन मेघा हाइवे पर गणेश मंदिर के निकट बस पलटने से 5 यात्री घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 कोटा कापरेन मेघा हाइवे पर गणेश मंदिर के निकट निजी ट्रेवल्स की बस के आगे मवेशी आने से पलटने पर 5 यात्री घायल हो गए जिनको देर रात कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। निजी ट्रेवल्स की बस कोटा से कापरेन जा रही थी गणेश मंदिर के निकट बस के आगे अचानक गाय आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।