लाडपुरा: पुरानी रंजिश में कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ क़स्बे के ढाबे पर खूनी सँघर्ष में एक युवक की गोली मारकर हत्या
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 जिले के कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ क़स्बे श्याम रसोई ढाबे पर गुरुवार रात को वर्चस्व को लेकर हुए खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी । गुरुवार रात्रि को ताथेड़ क़स्बे के एक ढाबे पर दो गुटों में पहले जमकर लाठियां चली।बाद में हुई फायरिंग में रोहित मीना पुत्र गोबरीलाल निवासी अरनिया की मौत हो गयी।